अनूप सिंह

मझिआंव: – ब्लॉक रोड स्थित मुनर अंबिका आरोग्यं अस्पताल के ऊपर फर्स्ट फ्लोर में मॉडर्न कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभ उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित द्वारा मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ मनीष कुमार सिंह ने कहा कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक हो गई है। मॉडर्न कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के खुलने से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने आशा जताई कि यह संस्थान छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।वही
सेंटर के संचालक चंद्रकांत कुमार सिंह ने बताया कि यहां बेसिक कंप्यूटर, टैली, डीटीपी, प्रोग्रामिंग सहित विभिन्न कोर्स संचालित किए जाएंगे। साथ ही अनुभवी शिक्षकों द्वारा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सेंटर की सफलता की कामना की और कहा कि यह पहल क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

