घर के दरवाजे से अपाचे मोटरसाइकिल हुई चोरी, थाना में शन्हा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी 

अनूप सिंह

बरडीहा: थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी बैजनाथ ठाकुर के पुत्र जयप्रकाश ठाकुर का अपाची मोटरसाइकिल(JH14L-8488)मंगलवार को रात्री में उनके घर के बरामदे से चोरी हो गया। इस सम्बंध में भुक्तभोगी द्वारा मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई करने की मांग की गई है। चोरी के संबंध में बताया गया कि मंगलवार को रात्रि में घर के सभी लोग 11:00 बजे रात तक जगे हुए थे इसके बाद रात्रि 2:30 बजे जब शौच के लिए बाहर निकले तो देखा कि मोटरसाइकिल गायब हो गया है. इसके बाद से ही हम सभी ने मोटरसाइकिल खोजने की बहुत कोशिश की लेकिन नहीं मिला।

इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक दर्ज कर ली गई है।तथा इसकी गहनता से छानबीन की जा रही है।

Leave a Comment