पुलिस ने छापेमारी कर 600 किलोग्राम जावा महुआ एवं उपकरण किया विनष्ट 

 

 

कारोबारी नहीं छोड़ रहे हैं अवैध शराब बनाने का काम: ग्रामीण

अनूप सिंह

मझिआंव/बरडीहा: थाना अंतर्गत ग्राम नवाडीह के जंगल में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह एवं पुलिस बल के द्वारा जगह जगह पर छपेमारी कर लगभग 600 किलो जावा महुआ एवं उपकरण को विनष्ट किया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर सेमरी पंचायत के नावाडीह गांव के जंगल में छापेमारी किया गया। जिसमें लगभग 600 किलोग्राम जावा महुआ एवं अन्य उपकरणों को विनाश किया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण सूत्रों से जानकारी मिली है कि सोती लाल,कईल साल एवं नंदू साव के द्वारा अवैध महुआ शराब बनाया जा रहा है। जबकि नंदू साव सहित अन्य लोगों के द्वारा पूर्व में भी महुआ शराब बनाया जा रहा था और छापेमारी कर जावा महुआ एवं उपकरण विनाश करते हुए कार्रवाई की गई थी। श्री सिंह ने बताया कि रविवार के दिन छापेमारी के बाद आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।

इधर ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस लगातार छापेमारी कर जावा महुआ के साथ उपकरण विनष्ट कर रही है,लेकिन नावाडीह गांव में कुछ ऐसे लोग हैं जो अवैध महुआ शराब का कारोबार नहीं छोड़ रहे हैं। लगभग डेढ़ माह पहले भी पुलिस छापेमारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ एवं उपकरण को विनष्ट करते हुए प्राथमिकी दर्ज किया था, लेकिन फिर नहीं मान रहे हैं।

Leave a Comment