गोपालपुर में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ समापन

मझिआंव:प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर विश्वेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में यज्ञ आचार्य श्री श्री 1008 श्री श्री त्रिडण्डी स्वामी के परम शिष्य त्रिदण्डधारी उदय नारायणाचार्य जी महाराज के निर्देशन में पिछले 22 मार्च से आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कर यज्ञ की पूर्णाहुति की गई। महायज्ञ के समापन के अवसर पर उपस्थित गढ़वा एसडीएम संजय कुमार पांडेय ने यज्ञाधीश उदय नारायणा चार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया गया साथ ही उन्होंने इस महायज्ञ के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं यज्ञ समिति के संरक्षक आशीष कुमार दुबे उर्फ चिंटू दुबे,अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे, मीनू दुबे, ढबल दुबे,देवक रजवार,तेजवंत दुबे जितेंद्र यादव ,इन्दल सिंह सहित सभी सक्रीय सदस्यों को इतने बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर बधाई का पात्र बताया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के वृंदावन, विंध्याचल, काशी एवं अन्य स्थानों से आये प्रवचनकर्ता, साधु संतों, एवं यज्ञ के आचार्यों तथा रासलीला के कलाकारों का एक सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें अंगवस्त्र एवं उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गई।
इस संबंध में यज्ञ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के संरक्षक चिंटू दुबे ने बताया कि इस महायज्ञ को संपन्न कराने में गोपालपुर,बोदरा, बिछी ,बड़काखाला सहित अन्य कई गांवों के लोगों ने सक्रीय भूमिका निभाई। इस दौरान प्रतिदिन हवन यज्ञ, भंडारा कार्यक्रम भी जारी रहा, और संध्या समय में विद्वान आचार्यों द्वारा चल रहे प्रवचन एवं रात्री में वृंदावन से आये कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला में हजारों श्रद्धालु उपस्थित होते रहे। श्री दुबे ने बताया कि क्षेत्र में अमन शांति एवं मंगलकामना के लिए इस लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया था जो पूर्ण रूप से सफल रहा। इस महायज्ञ से एवं हवनकुंड के धुवें से निकली दिव्य ऊर्जा ने पूरे वातावरण को शुद्ध कर दिया है। जिसका लाभ पूरे प्रखंड वासियों को मिलेगा।

Leave a Comment