नवरात्र तक 03 लाख 76 हजार 500 गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान हुआ संपन्न संपन्न

अनूप सिंह

मझिआव: नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चन्द्री स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर चैत्र नवरात्री से 03लाख 76हजार500 गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान नवरात्रि को सम्पन्न हो गया।

इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप मे देवमुनी विश्वकर्मा एवं उनकी पत्नी फुलझरी देवी द्वारा माता गायत्री, माता सरस्वती,माता लक्ष्मी,माता दुर्गा तथा गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा की पूजा अर्चना व आरती की गई। साथ ही पिछले नौ दिनों तक गायत्री महामंत्र जाप को पूरा करने वाले गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक नागेन्द्र सिंह,युवा मंडल के गढ़वा जिला समन्वयक बीरेंद्र सोनी,शक्तिपीठ के परिवाज़ाक दिनेश पाल,उप समन्वयक देवमुनी विश्वकर्मा,अशोक चौरसिया, बेचन राम,नंदलाल प्रजापति, अशोक गुप्ता, फुलझरी देवी, धर्मशिला देवी, सारो देवी, स्वीटी कुमारी,स्वेता कुमारी, रानी देवी,मुस्कान कुमारी एवं रागिनी देवी सहित उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ कर संकल्पित अनुष्ठान की पूर्णाहुति की.इस अवसर पर भंडारा का भी आयोजन किया गया।

इस संबंध में गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक नागेंद्र सिंह ने बताया कि शक्तिपीठ में माता गायत्री के समक्ष संकल्पित 11 वर्षों के लिए जलाया गया अखंड ज्योति लगातार जल रहा है,और आसपास के क्षेत्र में दिव्य ऊर्जा का संचार हो रहा है,और मंदिर परिसर में माता के समक्ष आने वाले लोगों को इस दिव्य ऊर्जा का लाभ भी मिल रहा है।श्री सिंह ने कहा कि नवरात्रि के अनुष्ठान केअवसर पर प्रति दिन वेदीपूजन कर रामनवमी तक दुर्गा माता के सभी दिव्य रूपों की पूजा अर्चना व2आरती की जाती रही, साथ ही महा अष्टमी को संध्या में विराट दीप यज्ञ भी सम्पन्न हुआ।

मौके पर महिला मंडल के प्रखंड संयोजक सुनीता चौरसिया,राम बेलास प्रसाद, शिव प्रसाद, रामजन्म सोनी, बिरेन्द्र प्रसाद सोनी,पारस मिस्त्री,नंदलाल प्रजापति, बबलू सोनी, जयप्रकाश साव, बंशी प्रसाद संतोषी देवी, सरस्वती देवी, धानो देवी, धर्मेंद्र सोनी, अखिलेश सोनी, सूर्यमल सोनी सहित सभी गायत्री परिजन एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Comment