एल के पब्लिक विद्यालय में अविभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन,वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित 

आज के बच्चे ही कल के राष्ट्र निर्माता:ललन साह

अनूप सिंह

मझिआंव: – नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत करमडीह सड़क स्थित एल के पब्लिक विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किए गए। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या कि आराध्य देवी सरस्वती माता के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित के साथ किया गया।उसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अभिभावकों और शिक्षकों का स्वागत किया।

संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा करना था। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और उनकी रुचियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अभिभावकों ने भी अपने सुझाव साझा किए और विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली। वार्षिक परीक्षा परिणाम में कई छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के निदेशक ललन साह ने अपने संबोधन में कहा कि आज के बच्चे ही कल के राष्ट्र निर्माता हैं। इसलिए हमें उनके भीतर अच्छे संस्कार,अनुशासन और ज्ञान का समावेश करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Comment