विकास को मिली नई रफ्तार: विधायक निधि से सात पथ निर्माण योजनाओं का शुभारंभ

 

5 अप्रैल को रांची कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

अनूप सिंह

बरडीहा:- प्रखंड के समग्र एवं सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स्थानीय विधायक श्री नरेश प्रसाद सिंह ने विधायक निधि से विभिन्न गांवों में पथ निर्माण कार्यों का शुभारंभ कराया है। उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएं ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं के बहुमूल्य सुझावों तथा आमजन की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत की गई है, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है।

 

विधायक श्री सिंह ने कहा कि उनका स्पष्ट संकल्प है कि क्षेत्र के हर गांव और हर टोला तक सुदृढ़, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन का जीवन और अधिक सहज, सुविधाजनक एवं समृद्ध बन सके। उन्होंने भरोसा जताया कि ये सभी पथ निर्माण योजनाएं क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सशक्त करने के साथ-साथ ग्रामीण जनजीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगी।

जिसमें स्वीकृत पथ ग्राम सलगा में शंकर यादव जी के घर से उदय यादव जी के घर तक पथ निर्माण,कोल्हुआ में उमेश यादव जी के घर से कोल्हुआ पुल (खरडीहा से कोल्हुआ) तक पथ निर्माण,आदर में नहर से गुलबास अंसारी जी के घर तक पथ निर्माण,सेमरी में सेमरी विद्यालय से लेवाटांड़ तक पथ निर्माण,जतरो बंजारी में रेलवे क्रॉसिंग से शंकर रजवार जी के घर तक पथ निर्माण,सुखनदी से बमहवा टोला तक पथ निर्माण,कस्तुखा गांधी बालिका विद्यालय (नहर चौक) से लालगाड़ा मुख्य पथ तक पथ निर्माण कार्य शामिल है।

विधायक ने कहा कि विकास ही उनका संकल्प है और जनसेवा ही उनका धर्म।

 

 

*उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि दिनांक 5 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय तेजस्वी यादव जी के रांची आगमन के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।*

 

उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन, विश्वास और सक्रिय सहभागिता ही क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आधार है।

Leave a Comment