अफीम तस्कर को पुलिस ने दौड़कर पकड़ा, आरोपी को भेजा गया जेल 

गढ़वा के रास्ते उत्तर प्रदेश जा रहे थे तस्कर

उमेश कुमार

रमना : मंगलवार की रात्री रमना पुलिस के द्वारा अवैध ड्रग तस्करी करने वालो के विरुद्ध बडी सफलता हाथ लगी है। इस पुलिस करवाई से ड्रग तस्करो में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी आकाश कुमार नें बताया की अफीम तस्करी में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। प्रेस विग्यप्ति अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बंशीधर नगर एसडीपिओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने किया । रात्री में गुप्त सुचना मिली की कुछ लोग अवैध रूप से मादक पदार्थ लेकर गढ़वा के रास्ते उतर प्रदेश के लिय जा रहे है। इसकी जाँच एवं सत्यापन हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचित कर एक पुलिस दल का गठन किया गया। और परसवान गांव में वाहन जाँच किया जा रहा था। इसी क्रम में एक काला रंग का बुलेट आते दिखा जिसे रुकने का इसारा किया गया। लेकिन बुलेट चालक द्वारा कट मारकर भागने लगा पुलिस द्वारा गठित दल नें पुलिस वाहन से पीछा किया। पुलिस द्वारा घिरता देख बुलेट चालक गाड़ी छोड़ परसवान पहाड़ी जंगल कि तरफ भाग गये। पुलिस द्वारा इस बात की जानकारी इस क्षेत्र के ग्रामीणों को दी गयी और पुलिस द्वारा खोज प्रारम्भ किया गया। इस घटना के दो घंटे बाद एक ग्रामीण द्वारा सुचना दी गयी कि ग्रामीणों के द्वारा एक युवक को पकड़ा गया है। जो अपना घर उत्तर प्रदेश बता रहा है। साथ ही बैग भी था इसकी सत्यापन हेतु पुलिस ग्रामीण द्वारा बताये गए स्थल पर पहुंच कर युवक कि तालासी लेने पर उसके पास से 1.85 केजी मादक पदार्थ अफीम पाया गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम अंश शुक्ला पिता स्व.देवेंद्र शुक्ला, ग्राम -अटिया मांझीगावां थाना बेनीगंज जिला हरदोई उत्तरप्रदेश बताया दूसरा तस्कर साथी भागने में सफल रहा जिसका नाम हैप्पी सिंह उर्फ बल्बिन्दर सिंह कोनी ग्राम पतराण उर्फ साध माजरा, निर्मल कोटा पटियाला पंजाब पकडे गये मादक पदार्थ तस्कर द्वारा बताया गया।

उक्त तस्कर के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर माननीय न्यायालय वंशीधर के आदेशानुसार गढ़वा कारावास भेज दिया गया।

गठित पुलिस दल में पुअनी अलोक कुमार, ओम प्रकाश महतो, जय प्रकाश गुप्ता हवलदार विपिनबिहारी गुप्ता आरक्षी 620अंतु कुमार भारती, चालक आरक्षी लव कुमार दुबे नें महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

Leave a Comment