प्रतिष्ठित किराना व्यवसायी श्रीकांत अग्रवाल का निधन, कोयल नदी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

मधुर व्यवहार और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए हमेशा याद किए जाएंगे कामता लाल

अनूप सिंह 

पलामू: मोहम्मदगंज प्रखंड अंतर्गत भाली गांव निवासी सह मोहम्मद गंज के प्रतिष्ठित किराना व्यवसायी श्रीकांत अग्रवाल उर्फ कामता लाल का मंगलवार की सुबह मेदिनीनगर में निधन हो गया। वह पिछले कई वर्षों से किडनी रोग से पीड़ित थे। कुछ दिनों से तबीयत अधिक खराब होने के कारण रांची में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को मेदिनीनगर लौटने के बाद परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।उनके निधन की खबर मिलते ही मोहम्मदगंज बाजार क्षेत्र और पैतृक गांव भाली में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे उनका पार्थिव शरीर मोहम्मदगंज स्थित आवास पर पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और परिचितों का तांता लग गया। उनके निधन से मर्माहत लोग उनके मधुर व्यवहार, मिलनसार और हंसमुख स्वभाव को याद करते नजर आए।

 

उनका अंतिम संस्कार स्थानीय कोयल नदी घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र अंशुल अग्रवाल ने दी।

अंतिम संस्कार में मुख्य रूप से परिजन अशोक लाल,दीपू लाल, नीलेशचंद्र, गुड्डू लाल,डॉ. एनसी अग्रवाल, कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, महेंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी कुमार सिंह, कामेश्वर सिंह, रविंद्र सिंह, कपिलदेव सिंह, अखिलेश अग्रवाल, अनिल लाल, परवीन अग्रवाल, सुशील मेहता, कृष्ण मुरारी पाल, रामप्रवेश विश्वकर्मा, सुरेश सिंह, पिंटू सिंह, शशि सिंह, दीपक सिंह, विक्रम अग्रवाल, रत्न सर्राफ, हर्ष अग्रवाल, बिगन सिंह, विमल राम, गणेश मेहता, अनु सिंह, सिद्धार्थ कुमार, विक्की चंद्रवंशी, नंदू गुप्ता, अनुज सिंह, पंकज कुमार सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

Leave a Comment