अनूप सिंह
गढ़वा :- गरीब परिवारों को पक्के मकान का सपना साकार करने वाली अबुआ आवास योजना ग्रामीणों के जीवन में खुशियों की नई सौगात लेकर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को बरडीहा प्रखंड की सलगा पंचायत में योजना के तहत नवनिर्मित तीन आवासों में विधिवत गृह प्रवेश कराया गया। वर्षों से अपने पक्के आशियाने की उम्मीद संजोए लाभुक परिवारों के लिए यह अवसर बेहद खास और भावुक करने वाला रहा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह बुधवार की सुबह अपनी टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान वे सलगा पंचायत में योजना के तहत पूर्ण हुए तीन आवासों तक पहुंचे। उन्होंने नवनिर्मित घरों का निरीक्षण करने के बाद लाभुकों की मौजूदगी में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गृह प्रवेश कराया।


