
उमेश कुमार
रमना – गुरुवार को दोपहर में बोलेरो के टक्कर से मोटरसाइकिल चालक हालिवनता निवासी गंभीर रूप से घायल। नव निर्माणाधीन एनएच-39 पर सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा एक जख्म अभी भरा भी नहीं लोग एक युवक कि मृत्यु को अभी भुला भी नहीं पाए है, दूसरा दुर्घटना होने से रामगढ़ दोहर स्थित बाइपास सड़क पर तेज रफ्तार बोलेरो नें मोटरसाइकिल में मारी टक्कर और भाग गया। एस घटना में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करचा में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

जानकारीनुसार वंशीधर नगर अनुमंडल के हलिवनता कला ग्राम निवासी 50 वर्षीय प्रमोद राम शादी का निमंत्रण पत्र अपने रिस्तेदार के घर देने जा रहे थे। इसी क्रम में रामगढ़ दोहर में मुख्य सड़क पर पीछे से तेज रफ्तार आती एक बोलेरो नें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल चालक सड़क किनारे फेका गये, जिन्हे सिर में गंभीर चोट लगी। इस घटना कि जानकारी ग्रामीणों नें पुलिस को दिया घटना स्थल पर पहुँच कर पुलिस नें घायल प्रमोद राम को एम्बुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र भेजा। इस सम्बन्ध में दिवा गस्ती के एएसआई राकेश सिंह नें बताया कि ऐसा समय आ गया है कि हम घायल को एम्बुलेंस में चढ़ाने का लोगो से मदद मांग रहे है और लोग विडिओ बनाने में लगे है।



