
अनूप सिंह
कांडी -थाना क्षेत्र के खरौंधा पंचायत अंतर्गत जयनगरा गाँव में पुलिस ने अवैध देशी महुआ शराब उत्पादन के खिलाफ छापामारी अभियान चलाई।थाना प्रभारी असफाक आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जयनगरा गांव में अवैध देशी महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर 50 किलो जावा महुआ व शराब बनाने वाले उपकरण व सामग्री को नष्ट किया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के लोग किसी भी तरह के अवैध कारोबार को छोड़ दें अन्यथा पुलिस वैसे अवैध धंधे को फलने फूलने नही देगी।



