काला कारों ने रात भर श्रोताओं को अपने गानों से झुमाया
अनूप सिंह

कांडी : प्रखंड अंतर्गत ग्राम हरिगांवा में देवी धाम के प्रांगण में ‘चैता एवं दुगोला’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने दीप जलाकर और टॉस उछालकर खेल और कला के इस संगम की शुरुआत की। इस दौरान ब्यास राजमुनी झारखंडी vs श्रृंदानंद पाण्डेय के बीच महा दुगोला व चैता प्रोग्राम किया गया।
इस अवसर पर विधायक नरेश प्रसाद ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि हमारी सांस्कृतिक परंपराएं ही हमारी असली पहचान हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा विधानसभा क्षेत्र हर तरह से विकसित हो मैं इसपर भरोसा करता हूं। वहीं कलाकारों ने एक से बढ़ एक गाना प्रस्तुत किया, और श्रोताओं को झूमाने पर मजबुर किया। इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम,उप प्रमुख नारायण यादव, विधायक प्रतिनिधि आतीस सिंह, दोनों जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, सुजीत कुमार पुर्व बीस सुत्री अध्यक्ष विकास उपाध्याय, गोरख सिंह, बटेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।



