क्षेत्रीय विधायक द्वारा विधानसभा में उठाई गई आवाज लाई रंग
अनूप सिंह

मझिआंव : नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी द्वारा गुरुवार को रांची से आए डब्ल्यू एस डी कंपनी के कन्सलटेन्ट सुभाष कुमार एवं निशांत कुमार के साथ कई वार्डो में जाकर योजनाओं का चयन किया गया, और उन्हें डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया गया। जिसमे वार्ड नंबर 4 के राधा कृष्ण मंदिर के पास विवाह भवन,वार्ड नंबर 3 के दुबे तहले स्थित तालाब का सुन्दरीकरण, वार्ड नंबर 9 के आमर स्थित तालाब का सुन्दरीकरण,वार्ड नंबर 12 में स्टेडियम के निर्माण हेतु स्थल भ्रमण कर डी०पी०आर० तैयार करने हेतु निर्देश दिया। इस अवसर पर वार्ड 12के पार्षद बालमुकुंद मेहता, वार्ड4 की पार्षद गीता सिंह, नगर प्रबंधक,कनिय अभियंता, एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।
बताते चलें कि शीतकालीन सत्र के दौरान स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह के द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में खेल मैदान व स्टेडियम की मांग पुरजोर तरीके से उठाया गया था। जो आज लग रहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र को स्टेडियम का सपना पूरा होगा। और विधायक द्वारा उठाई गई आवाज सफल होगा।



