सिलीदाग प्रीमियर लीग का उद्घाटन विधायक अनंत प्रताप देव नें बॉल हिट कर किया 

 

खेल युवा जीवन का एक अभिन्न अंग है: विधायक

उमेश कुमार

रमना – शनिवार को सिलीदाग प्रीमियर कोस्को क्रिकेट दिवा टूर्नामेंट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव नें फीता काट कर और चुनु सिंह द्वारा किये गये गेंदबाजी को विधायक नें हिट कर किया । इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव नें कहा की खेल युवा जीवन का एक अभिन्न अंग है, जो केवल खेल में ही आगे नहीं बढ़ता बल्कि इससे शारीरिक मानसिक एवं आपसी भाईचारे को भी मजबूत बनाता,और स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

साथ ही उन्होंने कहा की सभी खेल आयोजको को सभी बेहतरीन, खिलाडी को एक प्रमाण पत्र भी प्रदान करना चाहिए जिससे सरकार उन बेहतरीन खिलाड़ियों को चिन्हित कर उन्हें उस क्षेत्र में उचित अवसर प्रदान कर सके। साथ ही लोगो से अपील किया की सभी ग्राम वासियो को किसी भी प्रकार की जनसमस्या से बेहिचक हमें बताये हर संभव उसको दूर करने का प्रयास करूंगा। इस लीग का उद्घाटन मैच मांदोहार बनाम गनेयारी के बिच खेला गया टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मांदोहर नें निर्धारित दस ओवर में 109 रण बनाया, जबाबी बालेबाजी करते हुए गनेयारी नें अच्छी शुरुआत के बाद भी 103 ही बना पायी एवं 6 रण से मैच हार गया। इस मैच के मैन ऑफ़ दी मैच गौरव कुमार रहे, जिसने चार विकेट लेकर मांदोहर को जीत दिलायी।इस कार्यक्रम को मुकतेश्वर पाण्डेय, सिलीदाग मुखिया अनीता देवी, भागोडीह मुखिया पति चुनु सिंह उर्फ शैलेन्द्र कुमार सिंह नें भी सम्बोधित किया। इस मौके पर क्षत्रिय गौरव एकता मंच के अध्यक्ष विक्की सिंह उर्फ गौरव कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा अखिलेश सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Comment