छेड़खानी के प्राथमिक अभियुक्त के घर न्यायालय द्वारा जारी इश्तहार चिपकाया गया 

 

एस आई चंदन प्रधान के नेतृत्व चस्पा किया गया इस्तेहार

अनुप सिंह

मझिआंव:- थाना क्षेत्र के दवनकरा गांव से नाबालिक लड़की को गलत नीयत से अपहरण करने के मामले मे मझिआंव थाना कांड संख्या 68/25 प्राथमिक अभियुक्त मेराल थाना क्षेत्र के पथरिया गांव निवासी विगन गुप्ता के पुत्र नितेश गुप्ता के घर पर न्यायालय द्वारा जारी इश्तहार चस्पा किया गया। यह कार्रवाई विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत की गई।जिसमें अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए अंतिम चेतावनी दी गई है।

इस दौरान सब-इंस्पेक्टर चंदन प्रधान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर ढोल-नगाड़ा बजाकर इश्तहार की उद्घोषणा की। ताकि स्थानीय लोगों को भी इसकी जानकारी मिल सके। इसके बाद अभियुक्त के घर के मुख्य द्वार पर इश्तहार चिपकाया गया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य अभियुक्त को शीघ्र न्यायालय में प्रस्तुत होने के लिए बाध्य करना है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि निर्धारित समय के भीतर अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जिसमें संपत्ति कुर्की जैसी कठोर कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।

इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया को देखा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और न्यायिक प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आवश्यक है।

Leave a Comment