अनुप सिंह

मोहम्मदगंज:प्रखंड अंतर्गत गोड़ाडीह पंचायत के बटउआ गांव में जिला पार्षद अंजू देवी के अनुशंसा से 15वें वित्त मद के तहत मुख्य पथ से कब्रिस्तान तक बननेवाले मिट्टी मोरम पथ का शिलान्यास युवा समाजसेवी अश्विनी कुमार सिंह ने नारियल फोड़कर किया।
अश्विनी सिंह ने कहा कि इस सड़क को बन जाने से लोगों को आने जाने के लिए एक सुगम रास्ता हो जाएगा। और इस सड़क में जो गड्ढा है वो बराबर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पुनः और कोई मद से सड़क का पक्की करण निर्माण कार्य किया जाएगा।
इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि उदय सिंह,पूर्व उपप्रमुख वशीर खान,शेख मुजीबुल्लाह,मोहम्मद किबरिया, शेख शफीउद्दीन, परिखा चौहान,राजाराम,जावेद खान,नरेश चौहान, इलताफ अंसारी,मोहम्मद यूसुफ सहित ग्रामीण उपस्थित थे।उक्त ग्रामीण सड़क गांव स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र होते हुए कब्रिस्तान तक बनेगा।

