अनुप सिंह

बरडीहा: प्रखंड के दो पंचायत में ज्ञान केंद्र (पुस्तकालय) की सामग्री खरीदी में भारी अनियमितता को लेकर जांच की गई। बताते चलें कि ज्ञान केन्द्र (पुस्तकालय) में अनियमितता को लेकर जिला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश ने मार्च महीने में उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। जिसमें दिये गये आवेदन में लिखा गया था कि पंचायत स्तरीय ज्ञान केंद्र (पुस्तकालय) में भारी घोटाला की गई है, जिसमें सरकार के द्वारा राशि उपलब्ध कराई गई थी ,जिसका खरीदी के लिए मानक निर्धारित किया गया था, जिसमें पंचायत के संबंधित मुखिया व पंचायत सचिव के द्वारा गुणवत्तापूर्ण सामग्री की खरीदी नहीं की गई। बल्कि खराब सामग्री उक्त सभी के मिली भगत से खरीदी गई है, और खाना पूर्ति की गई है। साथ ही सरकारी राशि की भारी घोटाला करने की शिकायत की थीं। जिसे जांच कर संबंधित लोगों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की थी। इधर इस संबंध में प्रभारी बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार ने बताया कि वे किसी कार्य से बाहर में हैं,पर जिला से जांच टीम के द्वारा जांच होना था।

जांच आवेदन के आलोक में उपायुक्त के निर्देशानुसार बरडीहा प्रखंड के ओबरा पंचायत एवं जतरो-बंजारी पंचायत में पुस्तकालय क्रय की जांच डीपीआरओ परमेश कुशवाहा के द्वारा बुधवार को जांच किया गया।
वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर परमेश कुशवाहा ने बताया कि हां जांच किया गया है, और जांच रीपोर्ट जिला कार्यालय में दिया जाएगा।
इधर जांच में भी भारी अनियमितता की बू आ रही है।

