आर.के.पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन कर छात्रों एवं अभिभावकों को किया गया सम्मानित

अनुप सिंह

मझिआंव:- स्थानीय आर.के.पब्लिक स्कूल उंचरी मझिआंव में कक्षा 10 के मेधावी छात्रों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित करने हेतु एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।उल्लेखनीय है कि आकाश कुमार पासवान ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसी प्रकार विद्यालय के 10 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। तथा हाल ही में घोषित सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में 75% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 26 छात्रों को उनके अभिभावकों सहित सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अध्यक्ष निर्देशक अलख नाथ पांडेय, विद्यालय के प्राचार्य के.आर. झा एवं उपस्थित अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती को पुष्प अर्पित कर किया गया। कक्षा 9 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने सभी का मन मोह लिया।

प्राचार्य के.आर. झा ने अपने स्वागत भाषण में सभी प्रतिभाशाली छात्रों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने सफल छात्रों को बधाई देते हुए इस उत्कृष्ट परिणाम के पीछे की रणनीतियों पर प्रकाश डाला।तथा कक्षा 11 (विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय) के लिए भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है।

प्राचार्य ने शुल्क छूट योजना के बारे में बताते हुए कहा कि 95% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ट्यूशन फीस में 100% छूट दी जाएगी।60% से 94% तक अंक प्राप्त करने वालों को 50% छूट तथा सभी उत्तीर्ण छात्रों को 25% की छूट दी जाएगी। किसी भी छात्र से प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। आसपास के अन्य विद्यालयों के छात्रों को भी 25% ट्यूशन फीस में छूट प्रदान की जाएगी।

प्राचार्य ने मेधावी छात्रों को मेरिट प्रमाण पत्र एवं स्वर्ण पदक प्रदान किया, तथा उनके अभिभावकों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि बीपीओ एस.के. दुबे ने अपने आशीर्वचन में छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर प्रख्यात शिक्षाविद् एवं आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के निर्देशक अलख नाथ पांडेय ने अपने संबोधन में छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता शिक्षकों के सामूहिक प्रयास, छात्रों की मेहनत तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में छात्रों एवं अभिभावकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय एवं शिक्षकों के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर राकेश कुमार तिवारी, प्रीति द्विवेदी,जय गोविंद ठाकुर सहित सभी शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे।

Leave a Comment