विष्णु गुप्ता

बड़कागांव :थाना अंतर्गत के ग्राम महुदी गांव निवासी बिगल राम पिता स्वर्गीय प्रयाग राम ने अपनी बहन की गुमशुदगी को लेकर बड़कागांव थाना में आवेदन दिया था।दिए गए आवेदन के अनुसार बताया गया कि मेरी बहन उम्र 18 वर्षीय 7 अप्रैल 2025 समय दोपहर 2:00 बजे अपने घर से गायब हो गई।जिसका रंग सांवला , ऊंचाई 5 फीट 2 इंच , पहनावा काला रंग का जींस और लाल रंग का टॉप एवं पैरों में जुता पहनी है।तथा भाषा हिंदी और खोरठा बोलती है।उन्होंने आगे लिखा है कि हमारे परिवार के द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद पता नहीं चला तो थाना में गुमशुदगी को लेकर सुचना हेतू आवेदन देकर खोजबीन करने की गुहार लगाई।

मामले को लेकर बड़कागांव पुलिस के द्वारा बड़कागांव थाना कांड संख्या 87 / 25 दर्ज कर खोजबीन करने का निरंतर प्रयास जारी है।मामले को लेकर अपील करते हुए कहा गया है कि अगर किन्ही को उक्त बच्ची की जानकारी मिले तो इसकी जानकारी बड़कागांव थाना के मोबाइल नंबर पर या मोबाइल नंबर 62053 99009 पर फोन कर जानकारी दें।

