किराना दुकान में बीती रात अचानक आग लग जाने से मची हड़कंप, लाखों रुपए का सामना जल कर हुई राख

 

 

उमेश कुमार

रमना:प्रखंड मुख्यालय के मुख्य सड़क बगोधा स्थित शोभन साह के किराना दुकान में बीती रात अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। इस घटना में दुकान में रखे करीब एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के किराना सामान दैनिक उपयोग की वस्तुएं तथा अन्य सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा दुकान इसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय ग्रामीण और युवकों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टी पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

फायर बिग्रेड के काफी मशक्कत और घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अगर समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो आसपास की अन्य दुकानों और मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास में चल रहे एक शादी समारोह के दौरान पटाखों की चिंगारी उड़कर घर के ऊपर से गुजरे बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट के बाद दुकान में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि,अभी तक आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है और मामले की जांच जारी है।पीड़ित दुकानदार शोभन साह ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर उचित करवाई कि मांग कि है आवेदन में कहा कि इस आगजनी की घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित करवाई की मांग की है।

Leave a Comment