टॉल-फ्री नंबर किया जारी
अनुप सिंह

गर्मी में पानी की किल्लत को लेकर गुरुवार को बरडीहा प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष में प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने प्रखंड के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक की। जिसमें कहा गया कि खराब चापाकल को तुरंत ठीक करने, टॉल-फ्री 18003456502 पर शिकायत करने, 13वें/14वें/15वें वित्त से मरम्मति और सभी योजनाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया। राजेश कुमार ने सभी पंचायत सचिव, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, 15th FC एवं कनीय अभियंता PHED विभाग, प्रखण्ड समन्वयक, पंचायत राज एवं सभी पंचायत सहायक के साथ गर्मी को देखते हुए पेयजल समस्या पर गहन चर्चा की। PHED विभाग से अधिष्ठापित चापानल को तुरंत मरम्मति करने का निर्देश दिया।
PHED विभाग के टॉल-फ्री नम्बर *18003456502* का अधिक से अधिक प्रचार करने को कहा गया। यदि कहीं चापानल खराब हो तो इसी नंबर पर शिकायत दर्ज करें। एक मोबाइल नम्बर से एक ही शिकायत दर्ज होने की बात कही गई। साथ ही राजेश कुमार ने कहा कि 13वें/14वें/15वें वित्त से अधिष्ठापित चापानल की सूची बनाकर मुखिया से समन्वय कर तत्काल मरम्मति कराने हेतु सभी पंचायत सचिव को निर्देश दिया।

सभी क्षेत्रीय कर्मियों को अपने क्षेत्र में लगातार निरीक्षण करने का निर्देश दिया, ताकि भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या न हो। समस्या होने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें और संभव हो तो तुरंत समाधान करें।
बीडीओ द्वारा सभी विभाग से संचालित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में बीपीआरओ सुरेन्द्र कुमार सिंह, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रभु टोप्पो पंचायत,सचिव ललन बैठा, ललन राम एवं इन्द्रदेव कुमार,अमित कुमार,कृष्णदेव यादव,अनिल कुमार चौधरी,अनिकेश कुमार,गणेश कुमार सिंह एवं सभी पंचायत सहायक मौजूद थे।



