विष्णु गुप्ता

बड़कागांव: भारतीय जनता पार्टी, बड़कागांव पूर्वी (उरीमारी) मंडल के तत्वावधान में आज नयाटांड मंगल बाजार स्थित चौक पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन केंद्र सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण बिल का सदन में विपक्ष द्वारा विरोध किए जाने के खिलाफ आयोजित किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक ‘महिला आरक्षण बिल’ पेश किया। हालांकि, विपक्ष द्वारा इस बिल की राह में रोड़े अटकाने और विरोध करने से देशभर की महिलाओं में भारी नाराजगी है।
महिलाओं ने राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इसे “महिला विरोधी मानसिकता” करार दिया।

मौके पर मौजूद सांसद प्रतिनिधि पुनम साहू ने कहा कि जो महिलाएं देश की सेवा के लिए आगे आना चाहती हैं, विपक्ष उनके अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रहा है।
आक्रोशित महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नयाटांड बाजार में पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।
“भाजपा सरकार महिलाओं को उनका हक देना चाहती है, लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी हमेशा विकास विरोधी राजनीति करते हैं। महिला आरक्षण बिल को रोकना नारी शक्ति का अपमान है।

इस अवसर पर उरीमारी मंडल के भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सेवनती कुमारी, स्वती कुमारी, पुनम कुमारी, रेखा देवी, चनचला रानी, भागीया देवी, नैना कुमारी, विजय यादव, भगीरथ ठाकुर, किशोर राणा, सच्चिदानंद पांडेय, कुंवर महतो, विष्णु गुप्ता, अमित कुमार,
चन्दन ठाकुर तथा दर्जनों महिला कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।



