वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री मंदिर में हवन-यज्ञ एवं भंडारा संपन्न 

 

अनुप सिंह

मझिआंव: नगर पंचायत क्षेत्र के चन्द्री स्थित माता गायत्री शक्तिपीठ परिसर में वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर हवन यज्ञ एवं भंडारा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान वरिष्ठ गायत्री परिजन अशोक चौरसिया द्वारा कर्मकांड संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर सह गायत्री परिजन बेचन राम एवं उनकी पत्नी सारों देवी द्वारा माता गायत्री,माता लक्ष्मी, माता सरस्वती,माता दुर्गा तथा गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा की पूजा अर्चना की गई।

इस दौरान देवमुनि विश्वकर्मा, फुलझरी देवी, सुनीता चौरसिया, धर्मशिला देवी, रानी देवी एवं विक्रांत गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।

मौके पर गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक नागेंद्र सिंह, पारस नाथ मिस्त्री, अरुण कुमार सोनी (बबलू ),नंदू प्रजापति, नंदलाल प्रजापति, बिरजू शर्मा, चंदन कुमार, अखिलेश सोनी, उमाशंकर कमलापुरी, दिव्या कुमारी ,नित्यानंद गुप्ता ,भास्कर गुप्ता ,सुनीता विश्वकर्मा ,धर्मेंद्र कुमार, शतरूपा देवी एवं अन्य गायत्री परिजन उपस्थित थे।

Leave a Comment