जनगणना-2027, मकान सुचिकरण एवं मकानों की गणना से संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

अनुप सिंह

मझिआंव: जनगणना-2027, मकान सुचिकरण एवं मकानों की गणना से संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को नगर पंचायत के कार्यालय सभागार कक्ष में किया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर अध्यक्ष श्री मति सुमित्रा देवी एवं कार्यपालक पदाधिकारी श्री शैलेश कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर के द्वारा नामित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रथम दिन का प्रशिक्षण दिया गया।

यह प्रशिक्षण दिनांक 4 मई से 6 मई 2026 तक चलेगा। इसके उपरांत प्रशिक्षत प्रगणकों के द्वारा दिनांक 16 मई से 14 जून तक अपने आवंटित क्षेत्र में घर घर घूम कर मकानों की गणना से आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। वहीं अध्यक्ष सुमित्रा देवी एवं कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के द्वारा सभी को निर्देश दिया गया कि जनगणना में किसी प्रकार की कोई त्रुटि न हो और क्षेत्र के प्रत्येक घरों का जनगणना हो। इसके साथ-साथ कहा गया कि जनगणना में लापरवाही किसी प्रकार की बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनर, पर्यवेक्षकों, प्रगणकों के अतिरिक्त संबंधित कार्यालय के कर्मी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment