चार दिन से लापता है शकुंतली देवी
अनुप सिंह

मझिआंव: थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंद्रपुरा निवासी ने चार दिन से लापता 40 वर्षीय पत्नी को खोजबीन के लिए थाना में आवेदन दिया। आवेदन में कृष्णा चौधरी पिता शंकर चौधरी, ग्राम- चन्द्रपुरा के स्थायी निवासी ने कहा है कि दिनांक मई को समय करीब 12 बजे मेरी 40 वर्षीय पत्नी शकुंतली देवी अचानक बिना बताए कहीं चली गई है। काफी खोज-बीन किये तथा रिश्तेदारों से पूछ-ताछ करने पर भी कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है।
शकुंतली देवी का हुलिया:

रंग सांवला,लम्बाई 5 फीट,शरीर की बनावट दुबला है, हरा कलर के साड़ी, लाल कलर के चप्पल,नाक में छुछिया पहनी हुई है।
पति कृष्णा चौधरी ने आवेदन के माध्यम से कहा है कि श्री मान पुलिस से निवेदन है कि खोज-बीन करने में सहयोग करने की कृपा किया जाय।

साथ ही आवेदन कर्ता कृष्णा चौधरी ने मोबाइल नंबर 8603536565 जारी करते हुए आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों को शकुंतली देवी दिखाई दे तो नंबर पर संपर्क कर जानकारी दें।
आवेदन मिलते ही पुलिस तलाश में जुट गई।



