दो थाना क्षेत्र के दुकान से चोरी की घटना में शामिल एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया कारावास

 

उमेश कुमार

रमना: थाना प्रभारी आकाश कुमार नें बताया की गत वर्ष नवम्बर में रमना थाना अंतर्गत किराना दुकान से हुयी चोरी और इस वर्ष एक मई को विशुनपुरा थाना क्षेत्र में मनोकामना ज्वेलर्स एवं बर्तन दुकान में हुयी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसने सख़्ती से पूछ ताछ में उक्त स्थलों से चोरी की घटना को कबूल कर लिया है। प्रेस विग्यप्ति जारी कर उक्त घटना की जानकारी दी गयी। क्षेत्र में हो रहा लगातार चोरी की घटनाओ नें पुलिस प्रशासन की नाकीम दम कर रखा था। साथ ही चोरी की घटनाओ से पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर ग्रामीणों के द्वारा घोर असंतोष जताया जा रहा था। और पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया प्रश्न खड़ा हो गया था।

इस घटना को लेकर पुलिस प्रसाशन नें सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद के नेतृत्व टीम गठित की गई जिसमें रमण थाना प्रभारी आकाश कुमार एवं एएसआई राकेश कुमार सिंह बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह व पुलिस दल का गठन कर अज्ञात चोर के विरुद्ध टेक्निकल शेल की सहायता से जाँच प्रारम्भ किया गया। जिसमे गुप्त सुचना एवं साक्ष्य के आधार पर ग्राम महूलिया थाना गढ़वा के अतीन्द्र पाल उर्फ मुटुर पाल को पूछ ताछ के लिए लाया गया। जिसने उक्त घटना अपनी संलिप्ता स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर 22 हजार 5 सौ रूपये, एक जोड़ा सोने का कान का टॉप,एक सोने का लॉकेट एवं एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया साथ ही रमना थाना रमना बाजार के दुकान से 50हजार रूपये चोरी की बात स्वीकार किया। आरोपित मुटुर पाल को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार गढ़वा कारागार भेज दिया गया।

Leave a Comment