प्रखंड सभागार में जनगणना प्रशिक्षण प्रगणकों एवं प्रवेक्षकों को बीडीओ ने किया संबोधित 

 

अनुप सिंह

कांडी: प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में भारत की जनगणना 2027 को लेकर चौथे एवं पांचवें बैच के प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण गुरुवार से शुरू हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने उपस्थित सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को भवन एवं मकान गणना की प्रक्रिया विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कर्मी प्रशिक्षण के दौरान ही इसकी बारीकियों को अच्छी तरह समझ लें।

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि निर्धारित अवधि के भीतर ही स्वगणना की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आगे फील्ड कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जिला जनगणना समन्वयक अशोक कुमार ने परिवार और परिवार के सदस्यों से संबंधित समानता एवं अंतर को उदाहरण के माध्यम से समझाया तथा जनगणना कार्य को सरल और सटीक तरीके से संपन्न करने के लिए आवश्यक टिप्स दिए। उन्होंने ऑनलाइन जनगणना में उपयोग होने वाले मोबाइल, आईडी एवं पासवर्ड की गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इन्हें किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनर रंजीत कुमार, विद्यासागर विश्वास सहित कई कर्मी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

Leave a Comment