बाजार को जाम मुक्त कराने की मांग तेज,प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

अनुप सिंह

कांडी : दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव एवं समाजसेवी शशांक शेखर ने कांडी बाजार में बढ़ती जाम की समस्या को लेकर अंचलाधिकारी, कांडी थाना प्रभारी, गढ़वा उपायुक्त एवं एसपी से वार्ता की।

उन्होंने प्रशासन को अवगत कराया कि कांडी मुख्य बाजार में छोटे-छोटे दुकानदार सड़क किनारे एवं सड़क पर ही दुकान लगा देते हैं। वहीं कई राहगीर एवं वाहन चालक चार चक्का वाहन सड़क पर खड़ा कर देते हैं, जिससे आए दिन घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण आम लोगों, मरीजों एवं स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार स्थिति अत्यंत खराब हो जाती है।

शशांक शेखर ने कहा कि कांडी को जाम मुक्त बनाने के लिए प्रशासनिक पहल के साथ-साथ आम लोगों एवं दुकानदारों के सहयोग की भी आवश्यकता है।

 

इस मामले पर उपायुक्त एवं एसपी ने सकारात्मक पहल करते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रशासन ने कहा है कि सड़क अतिक्रमण एवं अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाकर व्यवस्था सुधारने का कार्य किया जाएगा।

Leave a Comment