कार्यपालक अभियंता – सह- सदस्य सचिव, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, गढ़वा से मामले की ली जानकारी
सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर निराधार एवं भ्रामक खबर प्रचारित करने हेतु पोस्ट कर्ता पर प्राथमिकी का निदेश

अनूप सिंह
गढ़वा:- पिछले दिनों दिनांक- 18.11.2026 को सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक) पर प्रसारित खबर “गढ़वा DC शौचालय में पैसा लेता है” पर उपायुक्त, गढ़वा पशुपति नाथ मिश्रा द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्यपालक अभियंता -सह- सदस्य सचिव, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, गढ़वा से मामले की जानकारी ली गयी। कार्यपालक अभियंता -सह- सदस्य सचिव द्वारा बताया गया कि विभाग अंतर्गत प्रखंड स्तर पर कोई भी संविदा/आउटसोर्स कर्मी कार्यरत्त नहीं है।




