बरडीहा में 250 किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण, तिलहन उत्पादन को मिलेगी नई रफ्तार

अनूप सिंह 

 गढ़वा:- बरडीहा प्रखंड में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादन को प्रोत्साहित करने की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय परिसर में कृषि विभाग की आत्मा (ATMA) योजना के तहत 250 किसानों के बीच उन्नत किस्म के सरसों बीज का वितरण किया गया। इस दौरान प्रत्येक किसान को दो किलोग्राम की दर से कुल 500 किलोग्राम सरसों बीज उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने किसानों के बीच अपने हाथों से बीज के पैकेट वितरित किए। उन्होंने किसानों को रबी मौसम में वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर खेती करने की सलाह देते हुए कहा कि समय पर उन्नत बीज उपलब्ध होने से फसल की उत्पादकता बढ़ेगी और प्रखंड में तिलहन उत्पादन को नई गति मिलेगी। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। किसान सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करें।

वहीं, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजकुमार राम ने किसानों को सरसों की उन्नत बुवाई तकनीक, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और फसल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

इस अवसर पर बीडीओ ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना के संबंध में भी किसानों को जागरूक किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसान केसीसी बनवाने के लिए किसी बिचौलिए के चक्कर में न पड़ें। इच्छुक किसान सीधे प्रखंड कार्यालय पहुंचकर आवेदन दें। कार्यालय स्तर से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर संबंधित बैंक को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया निशुल्क है। किसी भी व्यक्ति को इसके लिए अनावश्यक राशि न दें।

उन्नत बीज पाकर किसानों में उत्साह देखा गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में कृषि विभाग के कर्मियों, कृषक मित्रों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें