अनुप सिंह
बरडीहा: थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने टीम गठित कर थाना क्षेत्र के सुख नदी गांव निवासी कालेश्वर रजवार के 28 वर्षीय पुत्र सह डिस्ट्रेस वारंटी प्रदीप रजवार को गिरफ्तार कर माननीय प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय गढ़वा भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप रजवार दो शादी किया था।हरिहरपुर कव्वल दाग गांव की पहली पत्नी प्रदीप यादव पर कोर्ट में केश किया था। 
इधर इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि इसी मामले में प्रदीप रजवार पर बरडीहा थाना म केस कांड संख्या 248/24 के तहत मामला दर्ज करते हुए माननीय प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय गढ़वा के निर्गत वारंट पर प्रदीप रजवार को गिरफ्तार किया गया है।



