आर के पब्लिक में अभिभावकों संघ हुई बैठक,    बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका अहम : अलख नाथ पाण्डेय 

अनूप सिंह 

 गढ़वा:- मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत उचरी स्थित आर.के. पब्लिक स्कूल में रविवार को आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष अलख नाथ पाण्डेय की उपस्थिति में अभिभावको के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा चार तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय एवं नियमित संवाद स्थापित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य के.आर. झा ने अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने आगामी हिंदुस्तान ओलंपियाड, वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी और वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की जानकारी दी। साथ ही बताया कि नर्सरी से कक्षा नौवीं तथा कक्षा 11वीं के विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय में नामांकन के लिए पंजीकरण जारी है। प्रवेश परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी।

इस अवसर पर अध्यक्ष अलख नाथ पाण्डेय ने गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्यपरक शिक्षा के साथ संवादात्मक अंग्रेजी, खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बच्चों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता में विद्यालय के साथ अभिभावकों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। अभिभावक बच्चों को पर्याप्त समय दें तथा उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य, स्वच्छता और नियमितता पर ध्यान रखें। साथ ही मोबाइल एवं टीवी के स्क्रीन टाइम को सीमित करने और विद्यालय प्रबंधन से निरंतर संपर्क बनाए रखने की सलाह दी। बैठक में अभिभावकों ने भी अपने सुझाव रखे। मौके पर धीरज कुमार पाण्डेय, संदीप कुमार एवं प्रीति सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment