कैंप का पदाधिकारी द्वारा किया गया उद्घाटन
अनुप सिंह
मझिआंव: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत झारखंड सरकार के द्वारा चलाए जा रहे “सौ दिन टीवी खोज अभियान” के सफल क्रियान्वयन के लिए खरसोता पंचायत भवन में बुधवार को कैंप लगा कर शुरुआत की गई। जिसका शुभारंभ मझिआंव रेफरल अस्पताल पदाधिकारी डॉ गोविंद प्रसाद सेठ ने फिता काट कर किया।

वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ गोविंद प्रसाद सेठ ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत झारखंड स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देशानुसार टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत “सौ दिन टीवी मरीज खोज अभियान” चलाया जा रहा है। यह बहुत ही बेहतर कार्य है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए यह काफी फायदेमंद है। क्योंकि कैंप लगाकर एक्सरे किया जा रहा है, इससे यह पता चल जाएगा की किसको टीवी है या ऐसे ही नॉर्मल सर्दी जुकाम। उन्होंने कहा कि अगर किसी में लक्षण पाया जाता है तो उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा फ्री में समुचित इलाज किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि टीवी शीघ्र पहचान कराएं ,और समुचित इलाज कराएं।

वहीं सीएचओ डॉक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि इस कैंप में 129 से अधिक ग्रामीण लोगों की एक्सरे जांच कर संभावित मरीज का सैंपल कलेक्शन करके मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे गए हैं । साथ ही एचआईवी वैक्सीनेशन भी किया गया है। इस जांच से लोगों काफी सहुलियत मिलेगा।
इस दौरान उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीपीएम शिव कुमार मण्डल,एसटीएस कन्हैया कुमार, एमपी डब्लू नरेंद्र प्रसाद, एएनएम शिला कुमारी ,गिता कुमारी, एक्सरे टेक्नीशियन राजेश कुमार, स्वास्थ्य कर्मी राकेश कुमार ठाकुर, कामेश्वर राम, मुखिया प्रतिनिधि विजय राम, स्वास्थ्य सहीया सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।



