बिजली राजस्व संग्रहण हेतु कैंप का आयोजन शुक्रवार व शनिवार को

अनुप सिंह

मझिआंव :- झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के गढ़वा कार्यालय के सहायक विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गढ़वा टू के निर्देश के आलोक में बिजली राजस्व संग्रहण एवं उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि आगामी 22 मई 2026 दिन गुरुवार को मझिआंव एवं मोरबे पीएसएस परिसर में राजस्व संग्रहण शिविर लगाया जाएगा। वहीं 23 मई 2026 को पीएसएस बरडीहा एवं कांडी में भी विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा।

इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने, बकाया राशि भुगतान, मीटर एवं विद्युत संबंधी शिकायतों के समाधान सहित विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग ने क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर अपने लंबित बिजली बिल का भुगतान करें तथा विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाएं।

इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सहायक कनीय अभियंता कमल कुमार के साथ विभाग के अन्य कर्मी एवं अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। विभाग का उद्देश्य राजस्व संग्रहण को सुदृढ़ करना तथा उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराना है। साथ ही जानकारी देते हुए कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं से आग्रह है कि सब समय बिजली बिल जमा करें। इसके साथ-साथ किसी प्रकार की कोई त्रुटि है ,या बिजली से संबंधित कोई कमी है तो आवेदन भी दे सकते हैं।

Leave a Comment