अनुप सिंह
मझिआंव:- थाना में नव पदस्थापित थाना प्रभारी अमित कुमार से युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी एवं व्यवसाय संघ के अध्यक्ष नीरज कमलापुरी ने औपचारिक मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों समाजसेवियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द एवं जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मारुति नंदन सोनी ने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सामाजिक शांति भी मजबूत होती है। उन्होंने थाना प्रभारी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करने का आग्रह किया।

व्यवसाय संघ के अध्यक्ष नीरज कमलापुरी ने भी व्यापारियों की सुरक्षा,बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित वातावरण से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है और लोगों में विश्वास कायम रहता है।

थाना प्रभारी अमित कुमार ने दोनों प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति,सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे तथा जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इधर शरीर से अस्वस्थ जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सचिता नंद त्रिपाठी उर्फ एस एन त्रिपाठी भी थाना अध्यक्ष को बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि अभी अस्वस्थ हैं ठीक होते ही थाना प्रभारी अमित कुमार से मुलाकात करेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित व्यवसाई मनोज जायसवाल,अजय जायसवाल,बलराम मेहता,अनिल कमलापुरी,वीरेंद्र सौंडीक,विवेक सोनी,चंदन कमलापुरी,टुकु कमलापुरी, अमरनाथ सोनी, उज्जवल कुमार, पप्पू जायसवाल,कक्कू जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र सोनी,धर्मेंद्र पांडे,जयप्रकाश सिंह एवं एके तिवारी आदि लोगों ने नव पदस्थापित थाना प्रभारी के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।



