उमेश कुमार
रमना: प्रखंड मुख्यालय के गोसाई बाग में रविवार को नशा मुक्ति, अशिक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मोहल्ले वासियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे तथा सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के दौरान लोग घर मकान बनाना है,बाल-बच्चों को पढ़ाना हैं तो दारू-पानी छोड़ना होगा सहित विभिन्न जागरूकता संबंधी नारे लगा रहे थे।

रैली गोसाई बाग के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी।
इस दौरान लोगों से नशे से दूर रहने, बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने तथा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर आगे आने की अपील की गई। जागरूकता रैली में शामिल लोगों ने कहा कि नशा व्यक्ति को व परिवार और समाज तीनों के विकास में बाधक है।

विदित हो कि दो सप्ताह पूर्व मोहल्ले के युवाओं ने नशा और उससे उत्पन्न सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इसे लेकर ग्रामीणों ने बैठक कर शराब पीने, बनाने एवं बेचने का विरोध करने का सामूहिक निर्णय लिया था। ग्रामीणों ने नशे के कारण बढ़ रहे घरेलू कलह, आपसी विवाद तथा अपराध जैसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए इसकी रोकथाम के लिए स्वयं पहल शुरू की है। जागरूकता रैली में विज्ञनी देवी, सुगंधा देवी,सीमा देवी,रेशमा देवी, गीत देवी, विंदा देवी,सुशीला देवी,उपेन्द्र पासवान ,अनिल राम ,जितेंद्र राम,गुड्डू पासवान, योगेंद्र कुमार,जगदीश राम,राजेंद्र राम,रितु पासवान,नंदू चौधरी, रामकिशन पासवान अनुज कुमार चंद्रवंशी, सहित सैकड़ो लोग शामिल थे



