भाजपा प्रदेश मंत्री अमित सिंह का गढ़वा में भव्य स्वागत

अनुप सिंह

मझिआंव: झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री श्री अमित सिंह सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार गढ़वा पहुंचे। उन्हें रंका मोड़ पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बुके, फूल-मालाओं एवं गर्मजोशी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

वहीं स्वागत समारोह में उपस्थित नेताओं ने अमित सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसंपर्क कौशल से पार्टी को प्रदेश स्तर पर नई मजबूती मिलेगी। नेताओं ने विश्वास जताया कि अमित सिंह युवाओं और आम कार्यकर्ताओं की आवाज को प्रभावी ढंग से प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

रेलवे सलाहकार समिति सदस्य सह भाजयुमो जिला महामंत्री श्री संजय कमलापुरी ने कहा कि पार्टी ने नेक, इमानदार व्यक्ति के हाथों कमान सौंपी है। उम्मीद और विश्वास है कि श्री सिंह के नेतृत्व में अच्छा कार्य होगा। कमलापुरी ने कहा कि अमित सिंह का प्रदेश मंत्री पद पर मनोनयन गढ़वा जिले के लिए गौरव का विषय है।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश केशरी, पूर्व जिला महामंत्री प्रेमानंद त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

 

 

Leave a Comment