पार्टी के आगामी कार्यक्रम एंव संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

 

 

भाजपा बड़कागांव पूर्वी “उरीमारी” मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक संपन्न

विष्णु गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी, बड़कागांव पूर्वी “उरीमारी” मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई।

तथा संचालन मंडल महामंत्री भगीरथ ठाकुर ने द्वारा किया । बैठक की समाप्ति की घोषणा बड़कागांव मिडिया संसद प्रतिनिधि ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 12 वर्ष में चलाए जा रहे योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने, संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और बूथ स्तर तक पार्टी के कार्यों को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का मुख्य आधार कार्यकर्ता और मजबूत संगठन के साथ उसके देवतुल्य जनता है। आगामी दिनों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन के विस्तार के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा के साथ जुटना होगा। प्रत्येक बूथ को मजबूत करना सभी कार्यकर्ताओं सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा:

“प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है। आज लगाए गए पौधों की न सिर्फ देखभाल की जाएगी, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प भी कार्यकर्ताओं ने लिया ।

मुख्य रूप से भाजपा के

बेचन साव, मीडिया सांसद प्रतिनिधि उमेश दांगी, किशोर राणा, त्रिवेणी महतो, सुमन गिरी, विनोद महतो, विष्णु गुप्त, कुंवर महतो, हीरालाल साव, सुरेश प्रजापति, नारायण कुमार, नरेश कुमार, चंद्रशेखर कुमार, एवं भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Comment