अनुप सिंह
मझिआंव : थाना अंतर्गत मझिआंव-सुंडीपुर मुख्य सड़क पर खरसोता के जोगी धोकर नदी के पास तिथि मोड पर टाटा कंपनी की JH0 1- GD- 3796 अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार खुटहेरिया गांव निवासी अवधेश प्रसाद के 24 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार घायल हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए कुठारिया पंचायत के बीडीसी अभिनंदन शर्मा ने बताया कि रितेश कुमार मझिआंव से घर आ रहा था इस दौरान यह घटना घटी है।यह घटना सोमवार की देर शाम की बताई जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत खरसोता स्थित निजी क्लिनिक शिव महिमा केयर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर दशरथ प्रसाद द्वारा हालत गंभीर को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से भाग रहा था। इसी दौरान उसने दोबारा बाइक सवार के मोटरसाइकिल पर वाहन चढ़ा दिया, जिससे मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वही भगाने के दौरान लोगों के द्वारा वीडियो भी बना दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार ने पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल को मौके पर भेजा। पुलिस ने मामले की जानकारी ली। तब तक वाहन चालक अपनी कार लेकर फरार हो चुका था। पुलिस फरार चालक की खोजबीन में जुट गई है।



