एस सन न्यूज़ के माध्यम से लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से लापता होने की जानकारी भी दी गई थी
अनुप सिंह
मोहम्मदगंज (पलामू) :- सुचना मिलते ही थाना प्रभारी नारायण सोरेन के निर्देश पर मोहम्मदगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता दोनों बच्चे को ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कादल कुर्मी गांव निवासी टक्कू बैठा के 9 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार घर से निकला था, उसके साथ भुंडू रजवार का 6 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार रजवार मंगलवार सुबह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।

बच्चों के देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने मोहम्मदगंज थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने खोजबीन शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि दोनों बच्चे सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक भंडरिया गांव स्थित भीम बराज और उसके आसपास खेलते देखे गए थे। इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। 
वहीं देर शाम जानकारी मिलते ही एस एन न्यूज नेटवर्क के माध्यम से सोशल मीडिया पर लापता बच्चों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
वहीं लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने चंदन कुमार को गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे से सकुशल बरामद कर लिया। वहीं दुसरा बच्चा बुधवार की भोर में भीम चुल्हा से बरामद हुआ। वहीं पुलिस आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं पुलिस ने उनके माता-पिता एवं अन्य परिजनों से अपील किया है कि बच्चों को अनावश्यक कार्यों से बाहर न निकलने दें, और निकलते हैं तो उन पर नजर बनाए रखें।

इस अभियान में एसआई सुबीर किस्कू, एसआई शेख अमानुल्लाह, एसआई कयामुद्दीन, चौकीदार अशोक कुमार पासवान सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की तत्परता से बच्चा सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।



