बालक की मौत पर कंपनी से मुआवजे की मांग की गई 

 

 

उमेश कुमार

रमना : थाना क्षेत्र के हदुरा निवासी 11 वर्षीय राकेश कुमार की ह्यूम पाइप के नीचे दबकर हुई मौत पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य ताहिर अंसारी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए मृतक के स्वजनों को कंपनी की ओर से उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

ताहिर अंसारी ने कहा कि कनहर सन पाइपलाइन योजना के निर्माण कार्य के लिए कोरगा में बड़े पैमाने पर लोहे के ह्यूम पाइप डंप कर रखे गए हैं। ऐसे भारी पाइपों के भंडारण के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से आम लोगों की जान को खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि हाल में हुई घटना में एक परिवार ने अपना इकलौता पुत्र खो दिया, जिससे स्वजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

उन्होंने कंपनी प्रबंधन से मानवीय आधार पर पीड़ित परिवार को सहायता देने तथा पाइप भंडारण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Comment