पुलिस ने हिरासत में लेकर भेजा जेल
अनुप सिंह
मझिआंव: बरडीहा थाना पुलिस एवं सामाजिक दबाव में आकर नाबालिक लड़की के भगा कर ले जाने वाला आरोपी ने शुक्रवार की शाम थाना में सरेंडर किया,जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर शनिवार को जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार बरडीहा निवासी गुडडू विश्वकर्मा नाम युवक ने सलगा पंचायत क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर भगा ले गया था। जिसके बाद लड़की के परिजनों के द्वारा थाना लिखित आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर बरडीहा पुलिस ने 7 जून 2026 को थाना कांड संख्या 34/26 के अंतर्गत बीएनएस के धारा 96 के तहत गुडडू विश्वकर्मा पिता मनोज विश्वकर्मा ग्राम बरडीहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिसिया दबाव एवं सामाजिक दबाव में आकर युवक ने लगभग एक सप्ताह बाद नाबालिक लड़की को घर भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिक लड़की के फरद ब्यान दर्ज करते हुए, मेडिकल कराई। जानकारी मिली है कि युवक ने लड़की को अपहरण कर महाराष्ट्र में मुंबई तरफ ले गया था। वहीं लड़की बरामद होने के बाद पुलिस लगातार दबाव देती रही। जिसके बाद अपहरण कर्ता गुड्डू विश्वकर्मा ने पुलिसिया दबाव एवं सामाजिक दबाव बढ़ने पर दिन शुक्रवार की शाम थाना में आ कर सरेंडर कर दिया।

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिक लड़की के परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 34/26 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान किया गया, और दबाव में आकर अपहरण कर्ता ने एक सप्ताह बाद पहले लड़की को घर वापस भेजा। इसके बाद शुक्रवार की शाम थाना आकर बरडीहा निवासी मनोज विश्वकर्मा के पुत्र गुड्डू विश्वकर्मा ने सरेंडर किया, जिसे पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेजा गया।

