मोहर्रम को लेकर 21 व 22 जून को बरडीहा एवं मझिआंव थाने में शांति समिति की होगी बैठक 

थाना प्रभारी अमित कुमार एवं ऋषिकेश सिंह ने कहा

अनुप सिंह

मझिआंव:– आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से 22 जून को दोपहर 3:30 बजे मझिआंव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं बरडीहा थाना परिसर में 21 जून दिन रविवार को सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी।

इसकी जानकारी मझिआंव थाना प्रभारी अमित कुमार एवं बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने दी। बताया कि बैठक में मोहर्रम जुलूस के मार्ग, समय, सुरक्षा व्यवस्था, साउंड सिस्टम, और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा की जाएगी। साथ ही पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधियों, धार्मिक नेताओं और गणमान्य लोगों से सहयोग मांगा जाएगा। कहा कि यह बैठक बीडीओ सह सीओ की अध्यक्षता में, और पुलिस निरीक्षक सर की उपस्थिति में की जाएगी।

थाना प्रभारी अमित कुमार एवं ऋषिकेश कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों एवं सभी समुदाय के लोगों से बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की है, ताकि पर्व शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हो सके।

Leave a Comment