मझिआंव थाना में हुई शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, लिए कई निर्णय,डीजे रहेगा प्रतिबंध 

 

अनुप सिंह

मझिआंव: आगामी मोहर्रम पर्व को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति बैठक आयोजित की गई।इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सीओ श्रीमती कनक ने की। बैठक में सर्व प्रथम पुलिस निरीक्षक बृज कुमार एवं थाना प्रभारी अमित कुमार के द्वारा शांति समिति ने उपस्थित सभी 17 कमेटी के लोगों से समस्या एवं विधि व्यवस्था को लेकर जानकारी लिया गया।

जिसमें पर्व को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार के द्वारा शख्त निर्देश दिया गया कि पूर्व से तय रूटों के अनुसार एवं समय सीमा के अंदर जुलूस निकालने एवं पहलगाम करने का भी रूप तय के अनुसार ही जूलूस निकालने का निर्देश दिया गया ,तथा न्यायालय के निर्देशानुसार डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है ,डीजे नहीं बजाएंगे अन्यथा शिकायत मिलने पर संबंधित डीजे एवं कमेटी पर कानूनी कारवाई की जाएगी। इसको लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई।

वहीं पुलिस निरीक्षक बृज कुमार ने साथ ही कहा कि किसी भी शरारती तत्वों की सूचना मिलते हीं थाना को सूचना देने ,कानून को किसी भी स्थिति -परिस्थिति में अपने हाथ में नहीं लेंगे। उसके लिए पुलिस प्रशासन है। ताजिया कमेटी के सदस्यों एवं सदर को अपने-अपने कमेटी का लाइसेंस थाना में जमा करने सहित अन्य निर्देश दिया गया। और सभी कमेटी के सदस्यों का नंबर लिया गया।जिसमें मझिआंव में चार लाइंस धारी बताया गया,जो उसका छाया कौपी थाना में जमा कर दिया गया है। साथ में याकुब अहमद ने सोनपुरवा में सड़क का अतिक्रमण का चले आ रहे विवाद करने वाला उठाया गया। पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार के द्वारा शख्त हिदायत देते हुए कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी तरह का किसी भी व्यक्ति के द्वारा अगर सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो उसे चिन्हित करते हुए तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीडीओ श्रीमती कनक ने सभी लोगों को कहा कि जिस तरह से भाईचारे के साथ सभी पर्व मनाया जाते हैं इस तरह से मोहर्रम पर मनाया जाए।

बैठक में सभी दोनों समुदाय के लोग के द्वारा सहमति जताते हुए इस पर्व को मिलजुल का सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, एस आई चंदन प्रधान, संजय कुमार, एएसआई विद्या धर मछुआ, आलोक कुमार,रणवीर प्रसाद, शालीब कूजूर, सदस्य मंसूर खा , अमरूद्दीन खान,अशोक कमलापुरी,सीटी मैनेजर जितेश कुमार,मुखिया शंभु पासवान,विगन खां,विधायक प्रतिनिधि भानु प्रताप पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम शंकर दुबे,इमरान खान,बीडीसी प्रतिनिधि नन्हे खां,सुनिल चौहान, अशोक कमलापुरी, विवेक सोनी, माखन सिंह, इबरार खान, आरजू खान, गयासुद्दीन अंसारी, सुनील चौहान, सफदर खान, सहित काफी संख्या में दोनों समुदाय के लोग शामिल थे।

Leave a Comment