मरांडी की हुई मौत
उमेश कुमार
रमना – सोमवार को हुयी दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओ में एक युवक कि मौत घटना स्थल पर ही हो गयी साथ एक युवक कि गंभीर स्थिति को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमना सीएचओ द्वारा करने के बजाय सदर हॉस्पिटल गढ़वा रेफर कर दिया गया।
सबसे पहली घटना रमना सोनेहारा निर्माणधीन मुख्य सड़क पर भागोडीह पंचायत के चुंदी गांव में हुआ। जिसमे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों में मोटरसाइकिल चालक बिनोद राम का 22 वर्षीय मरांडी कुमार बनखेता टोला चुंदी कि मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। वही टंडवा पंचायत का जमुना राम का पुत्र मकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये, घटना कि सुचना पाकर घटना स्थल पर पंहुचे रमना पुलिस नें पुलिस वाहन से घायल मुकेश कुमार को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, वही मृतक मरांडी कुमार को निजी टेम्पू द्वारा सदर अस्पताल भेज दिया।

इस सम्बन्ध में प्रत्यक्षदर्शीयो नें बताया कि उक्त युवक झुरहा तरफ से आ रहे थे, दुकान से पीछे पुलिया के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से निचे गिर गयी। जिसमे एक कि मौत वही हो गयी और एक घायल हो गया दोनों युवक मामा भांजा थे, जो गत रात्री शादी समारोह में ढ़ोल बाजा भी बजाए थे, लोगो मे यह चर्चा था कि घटना का कारण नींद है।

बिनोद राम के दो पुत्र में मृतक मरांडी कुमार बडा था, घटना कि खबर सुनकर परिजन घटना स्थल पर ही पहुँच गये, मरांडी कि हालत देखते ही परिजनों कि चित्कार से माहौल गमगीन हो गया।
सिलीदाग पंचायत में मोटरसाइकिल असंतुलित होकर अरविन्द सिंह गिर गये, जिन्हे चेहरे में गंभीर चोट लगी जिन्हे परिजनों नें निजी चिकित्सालय में ईलाज कराया।

