पुर्व मुखिया प्रभारी के एकलौता पुत्र सह पलायन मजदूर की हुई मौत, गांव में छाया मातम 

अनुप सिंह

मझिआंव: थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरहे के गवरवा टोला निवासी घनश्याम रजवार सह पूर्व मुखिया प्रभारी मंझरिया देवी के लगभग 34 वर्षीय एकलौता पुत्र दिना नाथ रजवार की महाराष्ट्र के मुंबई में हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दीनानाथ रजवार लगभग 25 दिन पहले अपने घर से मजदूरी करना महाराष्ट्र के मुंबई गया हुआ था। मुंबई में रह कर मजदूरी का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार दिन शनिवार को अपने रूम से मजदूरी के लिए एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन जाने के दौरान मेट्रो ट्रेन के चपेट में आ गया, जिसके कारण उसे गंभीर चोट लगी। इसके बाद रेलवे पुलिस के द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं वहीं इलाज के दौरान अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुन परिजनों एवं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं मुंबई में रह रहे साथी एवं रिश्तेदारों के द्वारा शव को एंबुलेंस के माध्यम से दिन मंगलवार को पुरहे के गवरवा टोला लाया गया। जहां परिजनों को संतावना देने एवं देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ जुट गई।

वहीं दुखद सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह तत्काल शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।

 

विधायक श्री सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है कि वह जनता के सुख-दुख में भागीदार बने।

वहीं दीनानाथ रजवार की शव का अंतिम संस्कार स्थानीय बांकी नदी के तट पर किया गया। इधर लोगों का कहना है कि दीनानाथ के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं जिसमें दो पुत्र एक पुत्री है अब इनका भरण पोषण करना मुश्किल हो गया।

इस दौरान पंचायत मुखिया शंभू पासवान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Comment