अपने पंचायत क्षेत्र के नाबालिक लड़की को भगाकर ले जाया गया था
अनुप सिंह
मझिआंव: थाना क्षेत्र के बोदरा पंचायत अंतर्गत गोपालपुर गांव निवासी 26 वर्षीय अभियुक्त प्रिंस दुबे को मझिआंव पुलिस ने वाराणसी से गिरफ्तार कर गुरुवार को गढ़वा जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक नबालीक 16 वर्षीय लड़की के द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर थाना के स्थान संख्या 58/26 , 4 जून 2026 धारा 69 , एवं 4/6 पोस्को एक्ट के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

साथ ही थाना प्रभारी ने बताया कि जब उस नाबालिग लड़की को युवक के द्वारा भगाकर ले गया,और फिर वापस लाया तो स्वयं उस नाबालिग लड़की के लिये गये आवेदन के आधार पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तथा लड़की का मेडिकल परीक्षण एवं न्यायलय में ब्यान दर्ज की पुरी प्रकिया के बाद अभियुक्त को गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी अभियान जारी किया गया।जिसे सब इंस्पेक्टर संजय मुंडा के नेतृत्व में अभियुक्त को वाराणसी से गिरफ्तार कर लाया गया ,तथा गुरुवार को उसे रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद उसे गढ़वा जेल भेज दिया गया।



