एसआईआर 2026 को लेकर बरडीहा प्रखंड कार्यालय में वॉलेंटियरों को दिया गया प्रशिक्षण, जाने क्या है जरुरी

अनुप सिंह

एसआईआर 2026 (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बरडीहा प्रखंड कार्यालय के सभागार में नामित सभी वॉलेंटियरों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित किया गया।इस दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर श्यामकांत विश्वकर्मा के द्वारा उपस्थित वॉलेंटियरों को एसआईआर 2026 से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन प्रक्रिया, प्रपत्रों के संधारण, मतदाता सूची से जुड़े कार्यों,डाटा संग्रहण एवं प्रविष्टि सहित अन्य तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया।

 

प्रशिक्षण में वॉलेंटियरों को अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानिया, मतदाताओं से समन्वय स्थापित करने तथा निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षक ने कहा कि एसआईआर 2026 जैसे महत्वपूर्ण अभियान में वॉलेंटियरों की भूमिका काफी अहम है, इसलिए सभी लोग जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें।

मौके पर उपस्थित कर्मियों ने भी वॉलेंटियरों को अभियान की सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से नामित वॉलेंटियर शामिल हुए।

Leave a Comment