दो गांव के किसानों में खुशहाली, लगभग सैकड़ों एकड़ भूमि होगी सिंचित 

 

विधायक ने मिशन जन कल्याण के तहत इंटेक वेल का निर्माण कार्य शुरू

अनुप सिंह

मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के खरसोता स्थित पखनाहा डैम के इन्टेक वेल का नवनिर्माण कार्य को “मिशन जन कल्याण” के तहत विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह के द्वारा निजी खर्च से कराया जा रहा है। जिससे किसानों में खुशी देखी जा रही है। क्योंकि इस डैम से कांडी प्रखंड क्षेत्र के गोसांग के पखनाहा टोला निवासी एवं खरसोता निवासी किसानों की लगभग सैकड़ों एकड़ भूमि सिंचित होगा। जिससे किसानों को धान गेहूं एवं सब्जी के फसल उगाने में काफी लाभ मिलेगा।

 

जानेश्वर चौधरी,उप मुखिया खरसोता

इस डैम से खरसोता एवं पखनाहा के किसान खुशहाल हैं। विधायक जी द्वारा कार्य सराहनीय है।

मिली जानकारी के अनुसार इस डैम के इंटेक वेल एवं नहर का फाटक कई वर्षों से टूटा हुआ था जिससे किसान परेशान थे। किसानों ने कहा कि फाटक एवं इंटेक वेल बन जाने से खरसोता में कुछ भाग डूब में तब्दील हो जाता था अब वह भी कम हो जाएगा। लोगों ने कहा कि इस डैम से आस पास के हजारो मवेशी अपनी प्यास बुझाते हैं, यहां तक कि जंगली जानवर भी इस डैम से पानी पिते हैं।

विजय राम, मुखिया प्रतिनिधि खरसोता

इस डैम के मरम्मती कार्य हो जाने से खरसोता एवं पखनाहा के सैकड़ों किसानों को लाभ मिलेगा, और लगभग सैकड़ों भूमि सिंचित होगा। विधायक नरेश प्रसाद सिंह द्वारा इंटरनेट वेल एवं फाटक मरम्मती कार्य किया जा रहा है।

  1. नरेश प्रसाद सिंह    विश्रामपुर विधायक

इस संबंध में पूछे जाने पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि “मिशन जन कल्याण” के तहत पखनाहा डैम में इंटक वेल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है और फाटक का मरम्मती कार्य भी किया गया है। उन्होंने ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी, कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा तथा जल संरक्षण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

 

किसानों के हित, ग्रामीण विकास,और जनसमस्याओं के समाधान के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। क्षेत्र की सेवा और जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प है। आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से जनसेवा का यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।

ललन चौधरी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि

ललन चौधरी ने कहा कि डैम के कई वर्षों से फाटक टूटा हुआ था जिससे किसानों को सही समय पर पानी नहीं मिल पाता था। और ज्यादा पानी आने पर खरसोता के कुछ भागों में डूब में तब्दील हो जाता था। यह निर्माण कार्य स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह के द्वारा कराया जा रहा है। इस कार्य से किसानों में काफी खुशी है।

 

सुरेन्द्र चौधरी

इस संबंध में सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि इस डैम के इंटेक वेल बनने एवं फाटक मरम्मती कार्य हो जाने से कांडी के पखनाह एवं मझिआंव के खरसोता के लगभग हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। और लगभग 6 से 7 सौ एकड़ भूमि सिंचित होगा। इससे धान, गेहूं के साथ-साथ सब्जी का भी उत्पाद बढ़ेगा।

शिव कुमार चौधरी किसान

शिव कुमार ने कहा कि इस डैम से सैकड़ों किसान लोग आश्रित थे, जो निर्माण कार्य पूरा होने से किसानों का सपना पूरा होगा। यहां तक की कुछ भागों में पानी का लेयर भी नीचे चला जाता था वह लेयर अब बरकरार मिलेगा। ताकि पानी पीने के भी समस्या नहीं होगी।

अनिल चौधरी ग्रामीण

अभी तक विधायक नरेश प्रसाद सिंह द्वारा जो कार्य किया जा रहा है, वो काफी सराहनीय कार्य है। इस डैम के फाटक टुट जाने पानी बह जाता था, और किसानों को खेती करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था जो अब नहीं करना पड़ेगा।

Leave a Comment